Breaking

News
हज़ारीबाग़ मंडई खुर्द में निर्माणाधीन भवन से पानी निकालने में ठेकेदार दरोगा की गई जानअब दो Ironman झारखण्ड से,एक हज़ारीबाग़ से और दुसरे जमशेदपुर सेहज़ारीबाग़:-कुएं से मिला युवक का शव अज्ञात युवकों से झगड़े के बाद था लापताशिबू सोरेन की हालत नाजुक, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत है,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मिलने पहुंचीJSSC पर लगा 2 लाख रुपए का जुर्माना परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी को किया गया था ब्लैकलिस्टेडVlogger Babloo AI :-इन दिनों इंटरनेट और सोशल मीडिया पर यह दो चीज इंसान के जिंदगी में घूम रही है।JSSC CGL रिजल्ट पर रोक बरक़रार-कब होगी अगली सुनवाईSay No To Drugs” का लिया संकल्प, “नशे को ना, ज़िंदगी को हां” का दिया गया संदेश*14 घंटे के रेस्क्यू के बाद ,पहली बार जिंदा टाइगर पिंजड़े में कैदAxiom-4 mission: अंतरिक्ष की ऊंचाइयों में भारत की उड़ान शुभांशु शुक्ला इतिहास रचने की दहलीज पर
Ideal Pathology

शिबू सोरेन की हालत नाजुक, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत है,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मिलने पहुंची

517 Views

शिबू सोरेन की हालत नाजुक, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत है,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मिलने पहुंची

IMG 7009

81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और पिछले एक साल से डायलिसिस पर हैं। इसके अलावा उन्हें मधुमेह है और पूर्व में उनकी हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी है।

IMG 7008

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पार्टी के संरक्षक शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ गई है। अभी वे  दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है,जिससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं,लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक न्यूरोलॉजी,कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञों की टीम लगातार उनके इलाज में जुटी हुई है

IMG 7010

देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के संबंध में मुख्यमंत्री शHemant Soren से जानकारी ली।इस मौके पर गांडेय विधायक (CM हेमंत सोरेन की पत्नी ) Kalpana Murmu Soren भी मौजूद रही

IMG 7014

इस बीच झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली जाकर सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन से मुलाकात की। राज्यपाल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी सेहत को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। पार्टी और परिवार के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक,शिबू सोरेन की देखरेख में उनका परिवार लगातार मौजूद है। झारखंड में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.