" गया" शहर अब " गया जी" के नाम से जाना जाएगा
499 Views
499 Views
" गया" शहर अब " गया जी" के नाम से जाना जाएगा
गया ज़िला भारत के बिहार राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय गया है। इस क्षेत्र के लोग मगही बोलतें हैं।
गया ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व का केंद्र हैं ।
धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व वाला शहर गया अब गयाजी के नाम से जाना जाएगा। बिहार की नीतीश कैबिनेट ने नाम में बदलाव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। गया का नाम बदलने की मांग बीते 55 सालों से उठ रही थी। इसका संबंध भगवान विष्णु से है।
यह शहर खासकर हिन्दू तीर्थयात्रियों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां का विष्णुपद मंदिर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु के पांव के निशान पर इस मंदिर का निर्माण कराया गया है।