Breaking

News
अब दो Ironman झारखण्ड से,एक हज़ारीबाग़ से और दुसरे जमशेदपुर सेहज़ारीबाग़:-कुएं से मिला युवक का शव अज्ञात युवकों से झगड़े के बाद था लापताशिबू सोरेन की हालत नाजुक, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत है,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मिलने पहुंचीJSSC पर लगा 2 लाख रुपए का जुर्माना परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी को किया गया था ब्लैकलिस्टेडVlogger Babloo AI :-इन दिनों इंटरनेट और सोशल मीडिया पर यह दो चीज इंसान के जिंदगी में घूम रही है।JSSC CGL रिजल्ट पर रोक बरक़रार-कब होगी अगली सुनवाईSay No To Drugs” का लिया संकल्प, “नशे को ना, ज़िंदगी को हां” का दिया गया संदेश*14 घंटे के रेस्क्यू के बाद ,पहली बार जिंदा टाइगर पिंजड़े में कैदAxiom-4 mission: अंतरिक्ष की ऊंचाइयों में भारत की उड़ान शुभांशु शुक्ला इतिहास रचने की दहलीज परहज़ारीबाग़ में 6 बाइक सवार  ने दो लोगों पर किया वार,3 राउंड चलाया गोली
Ideal Pathology

हज़ारीबाग़ में 6 बाइक सवार  ने दो लोगों पर किया वार,3 राउंड चलाया गोली

2140 Views

हज़ारीबाग़ में 6 बाइक सवार  ने दो

लोगों पर किया वार,3 राउंड चलाया गोली

अभी कई आपराधिक घटनाओं की खबर पुरानी हुई नहीं थी कि एक और अपराधी घटना को अंजाम दिया गया ।

IMG 6872

हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी ओपी थाना क्षेत्र के केरेडारी बड़कागांव मुख्य पथ पर पतरा पुल के समीप दिनदहाड़े गोली चली जिसमें दो लोग गंभीर रूप रूप से घायल हों गए।

दोनों व्यक्ति गैरसुल्ला पंचायत लुरूंगा गाँव के रहने वाले हैं , एक का नाम बैजू बेदिया है दुसरे कुलेशर बेदिया है , बैजू बेदिया के हाथ में गोली लगी है वहीं कुलेशर बेदिया के सीने में लगी है गोली और ख़बर लिखे जाने तक कुलेश्वर बेदिया का छाती का X-Ray किया जा रहा था उनकी स्थिति गंभीर है ,वहीं बैजू बेदिया के हाथ में लगी है गोली और वे खतरे से बाहर है |

बैजू बेदिया ने बताया की अपराधियों ने 5 लाख़ का डिमांड किया था लेकिन वे देने में असमर्थ हैं |

घटना कैसे हुई बैजू ने बताया आँखों देखा हाल

IMG 6868

बैजू का कहना है की वे BGR कंपनी सुबह 5.30 बजे पहुँचे थे और वहाँ से बचा हुआ खाना जो जानवरों खिलाने के लिए ले जा रहे थे उसे लेकर 10 बजे लौट रहे थे तब अचानक सिकरी पुल पर 3 बाइक में 6 लोग आए और 3 राउंड फायरिंग की जिसमे उनके साथी कुलेश्वर गंभीर रूप से घायल हैं | बैजू का कहना है की उनका काम सुकर पालन का है |

IMG 6869

दिनदहाड़े इस तरह से गोली चलने से लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया।, घटना  की जानकारी मिलते ही जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार, केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार और सीकरी ओपी के एसआई संजीव कुमार पांडे मौके पर पहुंचे।

घायलों को तुरंत केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। परंतु बेहतर इलाज के लिए उन्हें हजारीबाग भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा घटना की जांच में तेजी लाई गई और अपराधियों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.