Breaking

News
हज़ारीबाग़ में अपराधियों ने 2 JCB समेत 6 गाड़ियाँ जलाई -सड़क निर्माण का हो रहा का कामएक मच्छर सबकी रखेगा खबर मच्छर की आंखों से चीन रखेगा सब पर नजरहज़ारीबाग़:सो रहे दंपति पर गिरा छत दर्दनाक हादसे में दोनों की हुई मृत्युहज़ारीबाग़ में 41 हज़ार नगद और जेवर ले उड़े चोर ,डर से महिला रूम में हुईहज़ारीबाग़ में बिजली चोरी के ख़िलाफ़ छापामारी अभियान कल,JBVNl ने माँगा पुलिस बलहज़ारीबाग़ सोनार दुकान में हुई गोली कांड की ली ज़िम्मेदारी,गैंगस्टर अमन साहू पैटर्न,कौन है उत्तम यादव ?शहर के बीचो-बीच हुई फायरिंग अज्ञात युवको ने ज्वेलर्स की दुकान पर किया हमला।79553 लाभुकों को मंईयां सम्मान की राशि हुई जारीसेल्फ़ी लेना बना जानलेवा ,तेज बहाव में बहे रांची के शिक्षक और हजारीबाग का युवकतेज रफ्तार वाहन का कहर वाहन की चपेट में आए दो पुलिसकर्मी, एक की मौत – हजारीबाग में हादसा,

हज़ारीबाग़:सो रहे दंपति पर गिरा छत दर्दनाक हादसे में दोनों की हुई मृत्यु

3692 Views

हज़ारीबाग़:-सो रहे दंपति पर गिरा छत

दर्दनाक हादसे में दोनों की हुई मृत्यु,उप विकास आयुक्त पहुँचे जायज़ा लेने

IMG 6723

छत से गिरा हुआ मलबा

हजारीबाग जिले के बरही में रसोईया धमना गांव में कल रविवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गयी। कल रात मो• हदीस अंसारी और उनकी पत्नी जुमेरा खातून घर पर सो रहे थे।तभी अचानक घर की छत गिर गयी।हादसा इतना भीषण था कि दोनों पति-पत्नी मलबे के नीचे पूरी तरह दब गए। आस-पास के ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो वे आनन-फानन में दौड़े और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना देर रात करीब 12 बजे की बताई गई है। मृतक दंपति अपने पीछे चार पुत्रियां और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। अब इन बच्चों के सामने अंधकारमय भविष्य की चिंता सता रही है। इस घटना के बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

3e39cfb1 f23a 493c 917a 1a3c958c075a

घटना की जानकारी मिलते ही आज सोमवार की सुबह बरही अनुमंडल अधिकारी जोहन तुड्डू और बरही अंचलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। जुमेरा खातून पंचायत के वार्ड नंबर 9 की वार्ड सदस्य थी।दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बरही के अंचलाधिकारी (सीओ) अमित किस्कू ने बताया कि यह मामला प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत आता है और सरकारी प्रावधानों के अनुसार मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

गांव के लोगों का कहना है कि मकान काफी पुराना और जर्जर स्थिति में था, इस दर्दनाक घटना ने प्रशासन और समाज को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि गांवों में कमजोर और जर्जर मकानों की समय रहते पहचान और मरम्मत न होना कितनी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है।

जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को दी जा रही हर संभव मदद

घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बरही त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

d6bb5d4e 419f 4576 b55b 2e5e5ebdcd68

उपायुक्त हजारीबाग शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

जिला प्रशासन द्वारा अब तक उपलब्ध कराई गई प्रमुख सहायता निम्नानुसार है

e7da4b78 c407 44cf 8c67 4933dc048785

1. अबुआ आवास योजना (वर्ष 2024-25) के अंतर्गत पीड़ित परिवार को आवंटित आवास की ढलाई कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा आगामी दो दिनों के भीतर आवास को पूर्णतः तैयार कर दिया जाएगा। अब तक ₹1,80,000/- (एक लाख अस्सी हजार रुपए) की राशि भुगतान की जा चुकी है। वर्तमान में शोक संतप्त परिवार को इसी आवास में स्थानांतरित कर दिया गया है।

2. आकस्मिक सहायता के रूप में प्रखंड प्रशासन द्वारा 50 किलोग्राम चावल एवं ₹10,000/- (दस हजार रुपए) की तत्काल राहत प्रदान की गई है।

3. दिवंगत दंपति की दो पुत्रियों — आलिया प्रवीण (कक्षा 9वीं) एवं नाजिया प्रवीण (कक्षा 7वीं) — का नामांकन सत्र 2025-26 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरही में कराया जा रहा है, जिससे उनकी शिक्षा निरंतर बनी रहे।

4. मिशन वात्सल्य योजना के तहत दोनों बेटियों (उम्र 18 वर्ष से कम) को ₹4,000/- प्रति माह की छात्रवृत्ति देने की प्रक्रिया जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी (DCPO) द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।

5. आपदा प्रबंधन मद से आश्रित परिवार को ₹4,00,000/- (चार लाख रुपए) की सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया अंचलाधिकारी द्वारा शुरू की गई है।

उपायुक्त श्शशि प्रकाश सिंह ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें हर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.