Breaking

News
झारखंड में पुलिस की होगी बंपर भर्ती ,झारखंड पुलिस में भरे जाएंगे 23673 रिक्त पदबंद रहेंगे 4- 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयधनकटी आंदोलन से सियासी सफर की शुरुआत करने वाले ,केंद्र में मंत्री, लोकसभा के सांसद और झारखंड के 3 बार मुख्यमंत्री बनेदेश में झारखंड बनेगा माइनिंग टूरिज्म का पहला राज्य,माइनिंग टूरिज्म सर्किटपूर्व प्रधानमंत्री के पोते को बलात्कार मामले में पाया दोषी कोर्ट ने दी उम्र कैद की सजा,लगाया 11 लाख का जुर्मानाहज़ारीबाग़ पुलिस ने इंटरनेशनल गिरोह को पकड़ा, डंकी रूट से अमेरिका ले जाने वाला गिरोहरक्षा बंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, खाते में आने लगे 2500 रुपयेशिक्षा मंत्री बाथरूम में पैर फिसलने से गिरे,,स्थिति नाजुक एयरलिफ्ट कर दिल्ली में होगा इलाजमुंबई एयरपोर्ट पर Air India का विमान फिसला, तीनों टायर फटे, लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर आया प्लेन यात्रियों की बाल-बाल बची जानभारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया
Ideal Pathology

झारखंड में पुलिस की होगी बंपर भर्ती ,झारखंड पुलिस में भरे जाएंगे 23673 रिक्त पद

1126 Views

झारखंड में पुलिस की होगी बड़ी संख्या में भर्ती

झारखंड पुलिस में भरे जाएंगे 23673 रिक्त पद

झारखंड पुलिस में कुल 82,277 पदों में से वर्तमान में 23673 पद रिक्त हैं।ये रिक्तियां पुलिस के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी से इंस्पेक्टर पद तक की हैं। राज्य सरकार के मुताबिक, सीधी भर्ती व प्रोन्नति के जरिए ये रिक्तियां भरी जानी हैं। पुलिस में चतुर्थवर्गीय, आरक्षी और दारोगा के तौर पर सीधी बहाली होती है। वहीं आरक्षी से जमादार, जमादार से दारोगा (50 प्रतिशत प्रोन्नति) और इंस्पेक्टर के रिक्त पद प्रोन्नति से भरे जाते हैं। इन रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार जल्द विभागों को अधियाचना भेजेगी।

पुलिस व समकक्ष पदों पर एक साथ होगी बहाली :

राज्य सरकार ने झारखंड पुलिस में आरक्षी व आरक्षी के सभी समकक्ष पदों, मसलन उत्पाद सिपाही, कक्षपाल, वनरक्षी, होमगार्ड में आरक्षी के पदों पर संयुक्त भर्ती प्रक्रिया में संशोधन कर नई संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 का गठन किया है। राज्य सरकार के मुताबिक, नई नियमावली गठित किए जाने के बाद आरक्षी के पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है। राज्य सरकार ने कैबिनेट में मंजूरी दी है, जिसके अनुसार पूर्व आवेदकों को प्रथम संयुक्त भर्ती प्रक्रिया में शुल्क के साथ-साथ उम्रसीमा में छूट दी गई है। आरक्षी व समकक्ष पदों पर रिक्तयों को भरने के लिए राज्य सरकार अब अधियाचना भेजेगी। यह विषय अभी प्रक्रियाधीन है। हालांकि झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में लिखित परीक्षा का आयोजन होना है, इस परीक्षा प्रक्रिया के पूरी होने के बाद की रिक्तियों को नई संयुक्त भर्ती नियमावली के जरिए ही भरा जाएगा।

नियुक्ति के लिए जल्द विभागों को भेजी जाएगी अधियाचना नई संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 का हो चुका है गठन पुलिसिंग की स्थिति प्रति लाख आबादी पर ठीक नहीं

भारत सरकार के ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के द्वारा देशभर में पुलिस बलों की संख्या, उन्हें मिली सुविधाओं का आकलन किया जाता है। साल 2023 में आयी बीपीआरएनडी की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में प्रति लाख पर 211.04 पुलिसकर्मी हैं। वहीं प्रत्येक एक किलोमीटर पर औसतन .96 पुलिसकर्मियों की तैनाती है। यह आंकड़ा अपेक्षा के अनुकूल नहीं है।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.