प्रोफेसर विमल कुमार मिश्रा बने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव व
551 Views
551 Views
प्रोफेसर विमल कुमार मिश्रा बने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव
झारखंड लोक सेवा आयोग ने अन्य विश्वविद्यालयों के पूर्णकालिक कुलसचिव के नामो की घोषणा
अंततः विनोबा भावे विश्वविद्यालय को स्थाई कुलपति के बाद पूर्णकालिक कुलसचिव भी मिल गया।प्रशासनिक अधिकारियों के कमी के कारण विश्वविद्यालय की व्यवस्था चरमरा गई थी। नामांकन से लेकर परीक्षा और प्रशासन में कई तरह की खामियां उजागर होने लगी थी।स्थाई कुलपति व कुलसचिव के आने से विनोबा भावे विश्वविद्यालय पुनः सही रफ्तार से विकास की गति को पकड़ सकेगा। इसके पूर्व विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलसचिव के रूप में कार्यों को संपन्न कराया जा रहा था। वर्तमान में विमल कुमार मिश्रा आदर्श कॉलेज राजधनवार में प्राचार्य के रूप में कार्यरत थे। प्रोफेसर मिश्रा प्रमुख गणितज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। गणित में उनके नाम से कई प्रमुख शोध भी हैं।इसके पूर्व मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में प्राचार्य के रूप में भी कार्य कर चुके है।
झारखंड में इसके पूर्व विभिन्न विश्वविद्यालय में कुलपति कुलसचिव व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की कमी थी। जिसके कारण विश्वविद्यालय में कार्यों की गति शिथिल पड़ गई थी।इन प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के बाद अब विश्वविद्यालय में शैक्षिक और अन्य कार्यों में गति बढ़ेगी।
अन्य विश्वविद्यालय में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त किए गए कुलसचिव
JHARKHAND PUBLIC SERVICE COMMISSION
Recruitment of Non Teaching Officer (Post-Registrar), Advt. No. 23/2023
BASANT KUMAR JHA(Ranchi University, Ranchi)
BIMAL KUMAR MISHRA (Vinoba Bhave University, Hazaribagh)
RADHANATH TRIPATHY (Binod Bihari Mahto Koyalanchal University)
KUMARI ANJANA (Jamshedpur Women's University)
NAFIS AHMAD (Nilambar-Pitambar University, Medininagar,)
VIKRAM SHARMA (Kolhan University)
RAJEEV RANJAN SHARMA (Sido Kanhu Murmu University, Dumka)