
अंतरिक्ष की ऊंचाइयों में भारत की उड़ान एक और भारतीय मूल के व्यक्ति जायेंगे अंतरिक्ष
23 Views
अंतरिक्ष की ऊंचाइयों में भारत की उड़ान
एक और भारतीय मूल के व्यक्ति जायेंगे अंतरिक्ष
शुभांशु के बाद अनिल मेनन भी जाएंगे अंतरिक्ष स्टेशन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री डॉ. अनिल मेनन को अंतरिक्ष मिशन पर भेजने की घोषणा की है।
मेनन जून 2026 में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कॉसमॉस के सोयूज
एमएस - 29 यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगे। इस मिशन में वे फ्लाइट इंजीनियर और एक्सपीडिशन 75 के क्रू सदस्य के रूप में शामिल होंगे। इस अभियान में रोस्कॉसमॉस के दो अंतरिक्ष यात्री भी शामिल रहेंगे। टीम आठ महीनों तक आईएसएस में अनुसंधान करेगी।
बताते चले कि इसके पहले 25 जून को एक्सिओम मिशन 4 को लॉन्च किया गया। ये वही मिशन है, जिसमें भारत (लखनऊ, यूपी) के शुभांशु शुक्ला भी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) गए।, ऐसा इतिहास में पहली बार है जब कोई भारतीय ISS गया हो, इस मिशन में कुल 4 लोग है, जिनमें से 3 विदेशी हैं।एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4) अंतरिक्ष की एक और यात्रा मात्र नहीं है।यह अंतरराष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह मिशन तीन देशों - भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए ISS के लिए पहली सरकारी समर्थित उड़ान है। स्पेसएक्स की मदद से एक्सिओम मिशन 4 को भेजा गया है।ये मिशन 14 दिन के लिए होगा, यहां भारत के शुभांशु शुक्ला 14 दिन तक प्रयोग करेंगे। इस मिशन में बाकी तीन विदेशी अंतरिक्ष यात्री के नाम है।शुभांशु शुक्ला उत्तर प्रदेश के लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म 10 अक्टूबर 1985 को लखनऊ में हुआ था। उन्होंने फ्लाइट साइंस और एविएशन की पढ़ाई की। शुभांशु ने भारतीय वायुसेना में अपने करियर की शुरुआत एक युवा पायलट के रूप में की थी और अब तक उन्होंने कई अहम मिशनों में भाग लिया है।
