Breaking

News
लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर की सड़क दुर्घटना में मौत, 10 दिन पहले हुई थी शादीहज़ारीबाग़,उत्तम यादव गिरोह के 9 लोगों को पुलिस ने सड़क में कराया पैदल मार्चJSSC CGL ,जिन छात्रों पर लगे पेपर लीक के आरोप उनमें कुल 28 में 10 छात्र  हुए सफलझारखंड में अगले 4 दिन होगी बारिश बारिश से नहीं फिलहाल राहतअंतरिक्ष की ऊंचाइयों में भारत की उड़ान एक और भारतीय मूल के व्यक्ति जायेंगे अंतरिक्षहज़ारीबाग़ में पिकनिक स्पॉट में सेल्फी लेने के चक्कर में युवक को गंवानी पड़ी जानसौरव नारायण सिंह ने किसे दान कर दिया हज़ारीबाग़ का पद्मा किलाहज़ारीबाग़ केरेडारी में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या बालू लोडिंग करने के दौरान हुई वारदातहजारीबाग में हाथियों का आतंक, 10 वर्षों में 135 घर तोड़े अब तक 10 की गई जानबिरसा मुंडा के शहादत के 125 वाँ वर्ष और हुल विद्रोह के मौके पर इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन
Ideal Pathology

झारखंड में अगले 4 दिन होगी बारिश बारिश से नहीं फिलहाल राहत

36 Views

झारखंड में अगले 4 दिन होगी बारिश

बारिश से नहीं फिलहाल राहत

IMG 7554

झारखंड को अभी वर्षा से राहत मिलने वाली नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में अगले 4 दिन तक  भारी से बहुत भारी बारिश होती रहेगी। मौसम केंद्र रांची ने 2 जुलाई से 6 जुलाई 2025 तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

IMG 7553

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने  बताया कि अगले 5 दिन तक पूरे झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी।लेकिन, हर दिन कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।उन्होंने बताया कि 2 जुलाई को चतरा, लातेहार, हजारीबाग और रामगढ़ में बहुत भारी बारिश होगी।कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है।

3 जुलाई को आधा दर्जन जिलों में होगी भारी बारिश

अभिषेक आनंद ने बताया कि 3 जुलाई को उत्तर पश्चिमी एवं उत्तरी-मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी।

4 जुलाई को झारखंड में कहां होगी वर्षा, क्या है अलर्ट?

मौसम वैज्ञानिक ने 4 जुलाई 2025 के लिए कहा कि झारखंड के उत्तरी-मध्य एवं निकटवर्ती उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है. कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर जिले में भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

5 जुलाई को कई जगहों पर भारी वर्षा की चेतावनी

उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी. कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. उन्होंने कहा कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज जिले में भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है।

झारखंड पर मेहरबान है मानसून, होती रहेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 6 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी एवं निकटवर्ती उत्तरी-मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 5 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।हालांकि, मानसून अभी झारखंड पर मेहरबान है और आगे भी मानसून की बारिश झारखंड में होती रहेगी।

झारखंड में अब तक 88 फीसदी अधिक बरसा मानसून

मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में अब तक सामान्य से 88 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. झारखंड में 1 जून से 1 जुलाई के बीच 197.8 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है. अब तक राज्य में 371.9 मिमी वर्षा हो चुकी है।गढ़वा, गोड्डा, देवघर और पाकुड़ को छोड़ सभी जिलों में सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है।

रांची और पूर्वी सिंहभूम जिले में 650 मिमी से अधिक वर्षा

राजधानी रांची और पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे अधिक बारिश हुई है। इन दोनों जिलों में 600 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई है।पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.1 सेंटीग्रेड पाकुड़ में रिकॉर्ड किया गया. खूंटी जिले में आज 17 मिमी वर्षा हुई। रांची का अधिकतम तापमान घटकर 26.7 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.