Breaking

News
झारखंड में पुलिस की होगी बंपर भर्ती ,झारखंड पुलिस में भरे जाएंगे 23673 रिक्त पदबंद रहेंगे 4- 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयधनकटी आंदोलन से सियासी सफर की शुरुआत करने वाले ,केंद्र में मंत्री, लोकसभा के सांसद और झारखंड के 3 बार मुख्यमंत्री बनेदेश में झारखंड बनेगा माइनिंग टूरिज्म का पहला राज्य,माइनिंग टूरिज्म सर्किटपूर्व प्रधानमंत्री के पोते को बलात्कार मामले में पाया दोषी कोर्ट ने दी उम्र कैद की सजा,लगाया 11 लाख का जुर्मानाहज़ारीबाग़ पुलिस ने इंटरनेशनल गिरोह को पकड़ा, डंकी रूट से अमेरिका ले जाने वाला गिरोहरक्षा बंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, खाते में आने लगे 2500 रुपयेशिक्षा मंत्री बाथरूम में पैर फिसलने से गिरे,,स्थिति नाजुक एयरलिफ्ट कर दिल्ली में होगा इलाजमुंबई एयरपोर्ट पर Air India का विमान फिसला, तीनों टायर फटे, लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर आया प्लेन यात्रियों की बाल-बाल बची जानभारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया
Ideal Pathology

लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर की सड़क दुर्घटना में मौत, 10 दिन पहले हुई थी शादी

488 Views

लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर की सड़क दुर्घटना में मौत,

10 दिन पहले हुई थी शादी

eccc1811 a8ab 4b06 8e13 bdd05f428473

स्पेन के ज़मोरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में लिवरपूल और पुर्तगाल के फॉरवर्ड डियोगो जोटा की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डियोगो और उनके भाई आंद्रे सिल्वा का निधन स्पेन के उत्तर-पश्चिमी शहर ज़मोरा के पास हुए हादसे में हुआ। हैरानी की बात यह है कि डियोगो ने महज 10 दिन पहले ही अपनी शादी रचाई थी।

पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर गए डियोगो

डियोगो जोटा अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि "A-52 हाइवे (पालासिओस डी सानाब्रिया) पर हुए हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई। वाहन में आग लग गई, जिसके बाद आग आसपास के पेड़-पौधों में फैल गई। दोनों की उम्र 28 और 26 साल थी।

डियोगो जोटा का शानदार करियर

पोर्टो में जन्मे डियोगो जोटा ने अपने फुटबॉल सफर की शुरुआत पाकोस डी फेरेइरा की युवा टीम से की। 2016 में वे अटलेटिको मैड्रिड में शामिल हुए, लेकिन तुरंत ही FC पोर्टो को लोन पर चले गए। 2017-18 में वे वुल्वरहैंप्टन वांडरर्स में कांट्रेक्ट पर खेले और बाद में स्थायी तौर पर उनसे जुड़ गए।हालांकि, लिवरपूल में जाकर उन्होंने अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। जुर्गन क्लॉप के नेतृत्व में उन्होंने एफए कप और लीग कप जीतने में अहम भूमिका निभाई। 2024-25 सीज़न में नए मैनेजर आर्ने स्लॉट के तहत उन्होंने लिवरपूल को प्रीमियर लीग का खिताब दिलाने में बड़ा योगदान दिया।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी डियोगो ने पुर्तगाल के लिए शानदार प्रदर्शन किया। वे 2019 और 2025 में यूईएफ़ा नेशंस लीग जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। अपने चतुर मूवमेंट, मेहनती प्रेसिंग और महत्वपूर्ण गोल करने की क्षमता के लिए मशहूर डियोगो जोटा को पुर्तगाल के सबसे भरोसेमंद फॉरवर्ड में गिना जाता था।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.