Breaking

News
हज़ारीबाग़ में अपराधियों ने 2 JCB समेत 6 गाड़ियाँ जलाई -सड़क निर्माण का हो रहा का कामएक मच्छर सबकी रखेगा खबर मच्छर की आंखों से चीन रखेगा सब पर नजरहज़ारीबाग़:सो रहे दंपति पर गिरा छत दर्दनाक हादसे में दोनों की हुई मृत्युहज़ारीबाग़ में 41 हज़ार नगद और जेवर ले उड़े चोर ,डर से महिला रूम में हुईहज़ारीबाग़ में बिजली चोरी के ख़िलाफ़ छापामारी अभियान कल,JBVNl ने माँगा पुलिस बलहज़ारीबाग़ सोनार दुकान में हुई गोली कांड की ली ज़िम्मेदारी,गैंगस्टर अमन साहू पैटर्न,कौन है उत्तम यादव ?शहर के बीचो-बीच हुई फायरिंग अज्ञात युवको ने ज्वेलर्स की दुकान पर किया हमला।79553 लाभुकों को मंईयां सम्मान की राशि हुई जारीसेल्फ़ी लेना बना जानलेवा ,तेज बहाव में बहे रांची के शिक्षक और हजारीबाग का युवकतेज रफ्तार वाहन का कहर वाहन की चपेट में आए दो पुलिसकर्मी, एक की मौत – हजारीबाग में हादसा,

एक मच्छर सबकी रखेगा खबर मच्छर की आंखों से चीन रखेगा सब पर नजर

404 Views

एक मच्छर सबकी रखेगा खबर

मच्छर की आंखों से चीन रखेगा सब पर नजर |

चीन में बनाया दुनिया का सबसे छोटा मच्छर वाला ड्रोन :-मिलिट्री इस्तेमाल करेगी युद्ध में,

China Mosquito Drone

IMG 6751

यह जमाना टेक्नोलॉजी का जमाना है।यह जमाना मशीनों का जमाना है एक समय था जब लोग पत्थर से बने औजारों से लड़ाई करते थे और एक आज जमाना है।जहां लोग अत्यधिक अविश्वसनीय मशीनों का प्रयोग कर रहे हैं। एक दौर था जब इंसान ने कभी सोचा नहीं था कि वह अपने सारे जरूरी काम मशीनों से करवाएंगे ,लेकिन विज्ञान और टेक्नोलॉजी के विकास ने यह संभव कर दिखाया। पहले जो काम के लिए इंसान सोचते थे की काम कैसे होगा कुछ काम जिसे करने में सालों लगते थे कड़ी मेहनत लगती थी। आज वह महज कुछ समय में ही हो जा रहे हैं।

विश्व के अलग-अलग देश एक से बढ़कर एक मशीनों का निर्माण कर रहे हैं। पहले जो बड़ी-बड़ी मशीन काम करती थी अब उन्हीं का इतना छोटा आकार आ गया है।जो लोगों को आश्चर्यचकित कर रही है। वैसे तो विश्व में ऐसे कई देश हैं जो अपने टेक्नोलॉजी से अन्य देशों को प्रभावित कर रहे हैं।अमेरिका रूस जापान चीन जैसे देश जो तकनीक के आधार पर काफी विकसित हैं।वहां एक से बढ़कर एक हथियार और ऐसी मशीनों का निर्माण किया जा रहा है जो आदमी के जिंदगी को आसान बना रहा है।

IMG 6758

ऐसे ही टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई एक खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चीन ने एक ऐसी ड्रोन कैमरे का आविष्कार किया है जो बहुत छोटा और मच्छर के आकार का है।

वैसे चीन समय के साथ-साथ खुद को मजबूत बनाने में लगा हुआ है। इसी तरफ चीन ने एक ओर कदम बढ़ाया है। चीनी वैज्ञानिकों ने एक मिलिट्री ड्रोन बनाया है। इस ड्रोन का साइज और आकार मच्छर जैसा है।मच्छर के साइज वाला यह ड्रोन युद्ध के मैदान में तबाही मचाने के लिए तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इसका यूज करके न सिर्फ सर्विलांस किया जा सकता है। बल्कि इसका यूज टोही मिशन को अंजाम देने के लिए भी कर सकते हैं।

IMG 6753

चीन का कारनामा मच्छर के जैसा बनाया ड्रोन

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के वैज्ञानिकों ने मिलिट्री ऑपरेशन के लिए मच्छर के आकार का एक बहुत छोटा ड्रोन डेवलप किया है। इस माइक्रो ड्रोन को नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिफेंस टेक्नोलॉजी (NUDT) की रोबोटिक्स प्रयोगशाला द्वारा डेवलप किया गया है, जो कि मध्य चीन के हुनान प्रांत में स्थित है।

मच्छर के आकार के इस ड्रोन में दो छोटे पंख थे, जिनके दोनों तरफ पत्ती जैसी संरचनाएं थीं। इसके तीन पतले "पैर" भी थे। इस ड्रोन को स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जाता था और यह लगभग एक मच्छर यानी लगभग 1.3 सेंटीमीटर लंबा था। इस कारण इसे Mosquito Drone कहा जा रहा है।

चीन का यह ड्रोन लगभग 1.3 सेंटीमीटर लंबा है।और इसका वजन लगभग 35 ग्राम है, जो एक सामान्य मच्छर के आकार और वजन के समान है।

IMG 6754

मच्छर ड्रोन की कई खासियतें है जो किसी को भी आश्चर्यचकित कर सकती है। इस ड्रोन का आकार मच्छर जैसा होने के कारण यह आसानी से दुश्मन की नजरों से बच सकता है और नजदीक जाकर संवेदनशील सूचनाएं एकत्र कर सकता है। इसमें एक हाई रिज़ॉल्यूशन कैमरा लगा हुआ है जो रियल टाइम डेटा प्रदान करता है।ये ड्रोन कम शोर वाली तकनीक से लैस है,जिससे यह दुश्मन के इलाकों में बिना पकड़े गहराई तक घुसपैठ कर सकता है।यहलंबे समय तक उड़ान भर सकता है, जिससे यह अपने मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर सकता है।

क्या कर सकता है यह ड्रोन और कितना घातक है यह

इस ड्रोन का इस्तेमाल दुश्मन क्षेत्रों में चुपचाप निगरानी या जासूसी करने के लिए किया जा सकता है।ये मलबे या टूटे-फूटे इलाकों में जाकर बचाव कार्यों के लिए जीवित लोगों का पता लगाने में मदद कर सकते हैं।इन्हें हवा की गुणवत्ता, जल की गुणवत्ता या अन्य पर्यावरणीय स्थितियों को मापने वाले सेंसर से लैस किया जा सकता है।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.