Breaking

News
बंद रहेंगे 4- 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयधनकटी आंदोलन से सियासी सफर की शुरुआत करने वाले ,केंद्र में मंत्री, लोकसभा के सांसद और झारखंड के 3 बार मुख्यमंत्री बनेदेश में झारखंड बनेगा माइनिंग टूरिज्म का पहला राज्य,माइनिंग टूरिज्म सर्किटपूर्व प्रधानमंत्री के पोते को बलात्कार मामले में पाया दोषी कोर्ट ने दी उम्र कैद की सजा,लगाया 11 लाख का जुर्मानाहज़ारीबाग़ पुलिस ने इंटरनेशनल गिरोह को पकड़ा, डंकी रूट से अमेरिका ले जाने वाला गिरोहरक्षा बंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, खाते में आने लगे 2500 रुपयेशिक्षा मंत्री बाथरूम में पैर फिसलने से गिरे,,स्थिति नाजुक एयरलिफ्ट कर दिल्ली में होगा इलाजमुंबई एयरपोर्ट पर Air India का विमान फिसला, तीनों टायर फटे, लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर आया प्लेन यात्रियों की बाल-बाल बची जानभारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दियाहज़ारीबाग़ में एक साथ रोपा कर रही 5 महिलाओं पर गिरी बीजली
Ideal Pathology

RCB Victory Parade: चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता 40 हजार, पहुंच गए 5 लाख…मची भगदड़,इतने लोगों की गई जान

3492 Views

RCB Victory Parade: चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता 40 हजार, पहुंच गए 5 लाख…मची भगदड़,इतने लोगों की गई जान

RCB की विक्ट्री पैरेड में भगदड़

11 लोगों की मरने की खबर,,दर्जनों घायल

कल दिनांक 3 जून को इंडियन प्रीमियर लीग के 18वे सीजन का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और पंजाब की टीम की बीच खेला गया था।जिसमें रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 6 रनों से फाइनल को जीत लिया था। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का यह पहला ट्रॉफी थी। इससे पहले 17 सीजन पूरा हो चुके थे। जिसमें अभी तक रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता था। इस मायने में यह जीत रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए काफी महत्वपूर्ण था।इस जीत को सेलिब्रेट करने के लिए आज दिनांक 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु से आरसीबी की विक्ट्री परेड होने वाली थी।

IMG 4617

2 लाख लोगों के शामिल होने का था अनुमान पहुंचे 6 लाख से अधिक

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के विक्ट्री परेड में 2 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान था। परंतु यह अनुमान तब असफल हो गया। जब तकरीबन 6 लाख से अधिक लोग इस विक्ट्री परेड में शामिल हो गए। अचानक से इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एक जगह जमा होने से स्थिति अप्रत्याशित हो गई।

सुरक्षा के इंतजाम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने किया था आगाह

IMG 4622

स्थानीय प्रशासन को यह अंदाज था कि विक्ट्री पैरेट में लाखों की संख्या में लोग आएंगे और जब विक्ट्री परेड होता ,तो एक बहुत बड़ी संख्या में भीड़ विक्ट्री पैरेट के पीछे-पीछे जाएगी।इसके लिए हजारों की संख्या में पुलिस प्रशासन और सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की जरूरत थी।परंतु अधिकारियों के द्वारा यह बता दिया गया था कि इतने कम समय में सुरक्षा के लिए इतने बड़े पैमाने पर इंतजाम करना मुश्किल होगा।इसीलिए परेड के जगह स्टेडियम में ही सेलिब्रेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुरक्षा के मद्दे नजर चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही विक्ट्री सेलिब्रेशन का किया गया इंतजाम

IMG 4621

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के विक्ट्री पैरेट के जगह कार्यक्रम को बदलकर सेलिब्रेशन प्रोग्राम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही आयोजित किया गया। जिसमें लोगों के आने के लिए यह नियम बना दिया गया कि स्टेडियम के प्रत्येक गेट के पास एक बारकोड के माध्यम से पहले आओ और पहले पाओ के नियम के आधार पर दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति मिल सकती थी। परंतु स्टेडियम में सीटों की संख्या को देखते हुए कई गुना अधिक प्रशंसक स्टेडियम के चारों तरफ जमा हो गए ।इस स्थिति में अंदर जाने के जल्दबाजी में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई और अब तक 11 लोगों के मरने तथा 50 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है (मृत लोगों की संख्या की जानकारी विभिन्न स्रोत से लिया गया है)

स्थानीय प्रशासन का जवाब

भगदड़ की स्थिति में दर्जनों लोगों के मरने और 50 से अधिक लोगों के घायल होने पर स्थानीय प्रशासन और सरकार ने यह जवाब दिया है कि यह घटना जानबूझकर के नहीं करवाई गई है बल्कि अचानक से अप्रत्याशित रूप से अत्यधिक संख्या में लोगों के एक जगह इकट्ठा होने के कारण भीड़ अनियंत्रित हो गई और इस प्रकार की आकस्मिक घटना हो गई।

IMG 4623

(मृत और घायल लोगों की संख्या विभिन्न मीडिया स्रोतों से ली गई है।जिसमें NEWS18 के अनुसार 11 लोगों की मृत्यु हुई ,जागरण वेब के अनुसार आठ लोगों की मृत्यु हुई,हिंदुस्तान के अनुसार 10 लोगों की मृत्यु हुई,NDTV के अनुसार 11 लोगों की मृत्यु हुई )

Related News

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.