
मौत के बदले मौत की घटना से हिला हज़ारीबाग़ 72 घंटे से गायब युवक की कुआं में मिली लाश
7169 Views
मौत के बदले मौत की घटना से हिला हज़ारीबाग़ ,बड़कागांव
72 घंटे से गायब युवक की कुआं में मिली लाश
मृतक पक्ष के लोगों ने पीट पीट कर की एक की जान,
अपहरण के शक में आरोपी के घर को जलाया
हजारीबाग जिला के बड़कागांव में उस समय हड़कंप मच गया जब 72 घंटे से गायब 25 वर्षीय युवक की लाश एक पुराने कुएं से मिली। दिनेश प्रजापति की गुमशुदगी की सूचना बड़कागांव थाने में 6 जुलाई को दिनेश की पत्नी संगीता देवी ने दी थी।आवेदन में रुपए के लेन-देन की बात कही गयी थी।7 जुलाई को दिनेश प्रजापति के परिजनों एवं ग्रामीणों ने शक के आधार पर कुम्हारडीहा निवासी सुभाष प्रजापति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने पूछताछ के बाद सुभाष को इलाज कराने के नाम पर छोड़ दिया। आरोपी को छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष 8 जुलाई को विरोध भी किया था।
गुरुवार को कुआं में मिली लाश
10 जुलाई को सुबह आरोपी सुभाष के घर के बगल के कुआं में दिनेश प्रजापति का शव मिला। इससे उग्र ग्रामीणों ने आरोपी सुभाष के घर को आग लगा दी। एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गयी। मौके पर अग्निशमन के टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।जब ये पूरी घटना हो रही थी उस वक्त बड़कागांव पुलिस वहां उपस्थित थी।
बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारडीहा में लापता दिनेश प्रजापति का शव कुआं में मिलने के बाद उसके परिजनों एवं ग्रामीण आक्रोशित हो गये. आक्रोशित लोगों ने दिनेश प्रजापति का अपहरण करने के आरोपी सुभाष प्रजापति का घर जला दिया।उसके पिता महेश प्रजापति को पीट-पीटकर मार डाला। ये घटना आज गुरुवार 10 जुलाई की है।
मृतक की पत्नी, और 2 पोती लापता
मृतक महेश प्रजापति की पत्नी कौशल्या देवी (60), उसकी पोती पायल कुमारी एवं सुनैना कुमारी गायब हैं। सुभाष प्रजापति के घर में रखी मोटरसाइकिल, एलपीजी गैस सिलेंडर और अन्य जरूरी चीजें जलकर राख हो गयीं. अग्निशमन वाहन ने बाद में आग पर काबू पा लिया। वहीं, पुलिस आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी थी
बड़कागांव अस्पताल में पुलिस के कब्जे में है मृतक का शव
मृतक महेश प्रजापति का शव बड़कागांव अस्पताल में फिलहाल पुलिस के कब्जे में था।लापता दिनेश प्रजापति पिता उगन प्रजापति पिपराडी का रहने वाला था।उसका शव कुम्हारडीहा के कुआं से बरामद हुआ था। दिनेश प्रजापति के परिजन शक के आधार पर आरोप लगा रहे थे कि दिनेश को सुभाष प्रजापति ने ही मारकर कुआं में फेंक दिया है।
इस वक्त किसी भी पक्ष द्वारा हत्या शिकायत दर्ज नहीं कराया गया।
