Breaking

News
पुरी में रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़, तीन लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायलफोटो को एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल किया पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तारहज़ारीबाग़ टाटीझरिया के बेनी पुल पर हुआ सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत52 लाख लाभुकों को अगले हफ्ते मिलेगी मई माह की राशिMLA जयराम महतो का नया रूप चर्चा का विषय बनाहज़ारीबाग़ के चौपारण और सिलवार में भव्य अंदाज़ में निकाला गया रथ यात्राहज़ारीबाग़ मंडई खुर्द में निर्माणाधीन भवन से पानी निकालने में ठेकेदार दरोगा की गई जानअब दो Ironman झारखण्ड से,एक हज़ारीबाग़ से और दुसरे जमशेदपुर सेहज़ारीबाग़:-कुएं से मिला युवक का शव अज्ञात युवकों से झगड़े के बाद था लापताशिबू सोरेन की हालत नाजुक, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत है,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मिलने पहुंची
Ideal Pathology

MLA जयराम महतो का नया रूप चर्चा का विषय बना

1674 Views

MLA जयराम महतो का नया

रूप चर्चा का विषय बना

IMG 7159

फरिश्ता बनकर पहुंचे डुमरी विधायक

ऑटो पलटने से हुई दुर्घटना में घायलों की मदद

झारखण्ड राज्य के डुमरी विधायक जयराम महतो ने ऑटो दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुँचाया

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले विधायक जयराम महतो अपने अलग अंदाज भाषणों और तेवर और अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण चर्चा में बने रहते हैं। परंतु इस बार उनके मानवीय मूल्य के आधार पर वे चर्चा में आए है।

हजारीबाग जिले के टाटी झरिया के पास एक सुनसान और जोखिम भरे रास्ते पर यात्रियों से भरी एक ऑटो पलट जाने की दुखद घटना हुई। इस दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे डुमरी विधायक जयराम महतो ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद के लिए कदम बढ़ाया।

IMG 7157

विधायक जयराम महतो उस समय चुर्चू में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब उन्हें दुर्घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर घटना स्थल की ओर रुख किया। विधायक ने बिना किसी देर किए घायल यात्रियों को अपनी निजी गाड़ी में बिठाया और उन्हें नजदीकी अस्पताल तक सुरक्षित पहुँचाया। उनका यह मानवीय प्रयास लोगों के लिए एक प्रेरणा बन गया।

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद सभी लोग भयभीत और असहाय थे। ऐसे में विधायक जयराम महतो का तुरंत पहुंचना और घायलों की मदद करना लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं था। उन्होंने विधायक को “फरिश्ता” तक कह डाला, जिन्होंने संकट की घड़ी में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई।

इस पूरे मामले में विधायक जयराम महतो की संवेदनशीलता और तत्परता की सभी ने जमकर प्रशंसा की है। उनकी इस पहल ने यह साबित कर दिया कि संकट के समय सामाजिक जिम्मेदारी निभाना किस तरह एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है। दुर्घटना के बाद विधायक ने अस्पताल में घायलों का हालचाल भी जाना और अधिकारियों को आवश्यक सहायता देने के निर्देश दिए।

इस घटना ने स्थानीय लोगों के दिलों में विधायक के प्रति विश्वास और सम्मान को और बढ़ा दिया है। मानवता की इस मिसाल ने सभी के लिए यह संदेश भी छोड़ा है कि सेवा भाव और समय पर मदद के बिना समाज में समरसता और सुरक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.