Breaking

News
पुरी में रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़, तीन लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायलफोटो को एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल किया पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तारहज़ारीबाग़ टाटीझरिया के बेनी पुल पर हुआ सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत52 लाख लाभुकों को अगले हफ्ते मिलेगी मई माह की राशिMLA जयराम महतो का नया रूप चर्चा का विषय बनाहज़ारीबाग़ के चौपारण और सिलवार में भव्य अंदाज़ में निकाला गया रथ यात्राहज़ारीबाग़ मंडई खुर्द में निर्माणाधीन भवन से पानी निकालने में ठेकेदार दरोगा की गई जानअब दो Ironman झारखण्ड से,एक हज़ारीबाग़ से और दुसरे जमशेदपुर सेहज़ारीबाग़:-कुएं से मिला युवक का शव अज्ञात युवकों से झगड़े के बाद था लापताशिबू सोरेन की हालत नाजुक, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत है,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मिलने पहुंची
Ideal Pathology

पुरी में रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़, तीन लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

170 Views

पुरी में रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़,

तीन लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. रविवार सुबह करीब 4:30 बजे, जब भक्त श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में जमा थे, उसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने यह दुखद घटना हुई। हजारों भक्त भगवान जगन्नाथ के रथ के पास जमा हुए थे। पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने में नाकाम रही।

ओडिशा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान रविवार को भगदड़ मच गई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को रविवा पारंपरिक पहंडी जुलूस में गुंडिचा मंदिर के गर्भगृह में ले जाया जाना था। श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने ही भगदड़ हो गई। कई लोग इसमें दब गए।

घायलों को तुरंत पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह घटना शरधाबली के पास, श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने उस वक्त हुई जब रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी।

इसके पहले महाकुंभ में भारी भीड़ के कारण दर्जनों लोगों की भगदड़ में मृत्यु हो गई थी।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.