Breaking

News
झारखंड में पुलिस की होगी बंपर भर्ती ,झारखंड पुलिस में भरे जाएंगे 23673 रिक्त पदबंद रहेंगे 4- 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयधनकटी आंदोलन से सियासी सफर की शुरुआत करने वाले ,केंद्र में मंत्री, लोकसभा के सांसद और झारखंड के 3 बार मुख्यमंत्री बनेदेश में झारखंड बनेगा माइनिंग टूरिज्म का पहला राज्य,माइनिंग टूरिज्म सर्किटपूर्व प्रधानमंत्री के पोते को बलात्कार मामले में पाया दोषी कोर्ट ने दी उम्र कैद की सजा,लगाया 11 लाख का जुर्मानाहज़ारीबाग़ पुलिस ने इंटरनेशनल गिरोह को पकड़ा, डंकी रूट से अमेरिका ले जाने वाला गिरोहरक्षा बंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, खाते में आने लगे 2500 रुपयेशिक्षा मंत्री बाथरूम में पैर फिसलने से गिरे,,स्थिति नाजुक एयरलिफ्ट कर दिल्ली में होगा इलाजमुंबई एयरपोर्ट पर Air India का विमान फिसला, तीनों टायर फटे, लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर आया प्लेन यात्रियों की बाल-बाल बची जानभारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया
Ideal Pathology

हज़ारीबाग़ टाटीझरिया के बेनी पुल पर हुआ सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

2254 Views

हज़ारीबाग़ टाटीझरिया के बेनी पुल पर हुआ सड़क

हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

lहजारीबाग टाटीझरिया थाना क्षेत्र के एनएच-522 बेनी पुल के पास शनिवार शाम में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक घायल है। टाटीझरिया से विष्णुगढ़ की ओर जाने के दौरान टीवीएस राइडर बाइक संख्या- जेएच 02 बीयू 7378 की टक्कर उसी दिशा से जा रही एक अज्ञात हाइवा से हो गई,टक्कर काफी जोरदार थी।जिसके बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर सामने की दिशा से आ रही हाइवा संख्या- जेएच 02 बीएन 7922 से जा टकराया। इस घटना में बाइक चालक सलमान अंसारी (20 वर्ष) पिता मेराजुद्दीन अंसारी जो विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होबार-टंडवा निवासी की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सलमान अंसारी का छोटा भाई सोहेल अंसारी (18 वर्ष) घायल हो गया। उसका हाथ टूट गया है और शरीर पर चोटें आई है। घायल को एएसआई रामप्रवेश राय और पुलिसकर्मियों के सहयोग से अस्पताल भेजा गया।

मृतक के जीजा ने बताया कि दोनों लोग किसी काम से हजारीबाग गए हुए थे। बच्चे उनके साथ दूसरे बाइक से हजारीबाग गए थे। वापसी के क्रम में टाटी झरिया के बेनी पुल पर यह सड़क दुर्घटना हो गई।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.