Breaking

News
झारखंड में पुलिस की होगी बंपर भर्ती ,झारखंड पुलिस में भरे जाएंगे 23673 रिक्त पदबंद रहेंगे 4- 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयधनकटी आंदोलन से सियासी सफर की शुरुआत करने वाले ,केंद्र में मंत्री, लोकसभा के सांसद और झारखंड के 3 बार मुख्यमंत्री बनेदेश में झारखंड बनेगा माइनिंग टूरिज्म का पहला राज्य,माइनिंग टूरिज्म सर्किटपूर्व प्रधानमंत्री के पोते को बलात्कार मामले में पाया दोषी कोर्ट ने दी उम्र कैद की सजा,लगाया 11 लाख का जुर्मानाहज़ारीबाग़ पुलिस ने इंटरनेशनल गिरोह को पकड़ा, डंकी रूट से अमेरिका ले जाने वाला गिरोहरक्षा बंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, खाते में आने लगे 2500 रुपयेशिक्षा मंत्री बाथरूम में पैर फिसलने से गिरे,,स्थिति नाजुक एयरलिफ्ट कर दिल्ली में होगा इलाजमुंबई एयरपोर्ट पर Air India का विमान फिसला, तीनों टायर फटे, लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर आया प्लेन यात्रियों की बाल-बाल बची जानभारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया
Ideal Pathology

हज़ारीबाग़ में सूमो विक्टा और ट्रैक्टर की ज़ोरदार टक्कर ट्रेक्टर चालक की गई जान

2549 Views

हज़ारीबाग़ में सूमो विक्टा और ट्रैक्टर की ज़ोरदार टक्कर ट्रेक्टर चालक की गई जान

IMG 7268

हजारीबाग के मोरांगी में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।जबकि दो लोग घायल हैं।जानकारी के अनुसार, हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर स्थित मोरांगी गांव के पास रविवार की सुबह करीब 6.30 बजे एक सुमो विक्टा जेएच 01सीए 8365 ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।जबकि दो मजदूर घायल हो गये।

ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत

हादसे में जान गंवाने वाला मजदूर ट्रैक्टर में सवार होकर मजदूरी करने जा रहे था।मृतक की पहचान कटकमसांडी डांड गांव के 30 वर्षीय राजेश राम के रूप में की गयी है।वहीं, घायलों में मोरांगी के रामू राम और कृष्णा राम शामिल हैं। हालांकि, हादसे में सुमो विक्टा पर सवार लोग बाल-बाल बच गये। दुर्घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये. वहीं, हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीण सड़क जाम करने लगे. इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुणाल किशोर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क जाम नहीं होने दिया

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम का प्रयास

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुमो विक्टा में सवार हुरहूरू पतरातू के लोग रजरप्पा मंदिर पूजा करने जा रहे थे।इसी बीच एक अज्ञात ट्रेलर ने सुमो विक्टा को पीछे से धक्का मार दिया।इस पर सुमो विक्टा से आगे चल रहे ट्रैक्टर को धक्का लग गया।घटना में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। दोनो घायलों को इलाज भी इसी अस्पताल में चल रहा है।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.