Breaking

News
बंद रहेंगे 4- 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयधनकटी आंदोलन से सियासी सफर की शुरुआत करने वाले ,केंद्र में मंत्री, लोकसभा के सांसद और झारखंड के 3 बार मुख्यमंत्री बनेदेश में झारखंड बनेगा माइनिंग टूरिज्म का पहला राज्य,माइनिंग टूरिज्म सर्किटपूर्व प्रधानमंत्री के पोते को बलात्कार मामले में पाया दोषी कोर्ट ने दी उम्र कैद की सजा,लगाया 11 लाख का जुर्मानाहज़ारीबाग़ पुलिस ने इंटरनेशनल गिरोह को पकड़ा, डंकी रूट से अमेरिका ले जाने वाला गिरोहरक्षा बंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, खाते में आने लगे 2500 रुपयेशिक्षा मंत्री बाथरूम में पैर फिसलने से गिरे,,स्थिति नाजुक एयरलिफ्ट कर दिल्ली में होगा इलाजमुंबई एयरपोर्ट पर Air India का विमान फिसला, तीनों टायर फटे, लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर आया प्लेन यात्रियों की बाल-बाल बची जानभारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दियाहज़ारीबाग़ में एक साथ रोपा कर रही 5 महिलाओं पर गिरी बीजली
Ideal Pathology

घागरा डैम में नहाते समय युवक का फिसला पैर* *पत्थर से टकराकर दो युवकों की मौत*

3183 Views

घागरा डैम में नहाते समय युवक का फिसला पैर*

*पत्थर से टकराकर दो युवकों की मौत*

IMG 4533

घागरा डैम हज़ारीबाग़ टाउन से लगभग 55km दूर है

हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड में प्रचार प्रसार करने गए दो युवकों का घाघरा डैम में नहाने के क्रम में पैर फिसलने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे दोनों युवक डैम में नहाने गए। नहाने के क्रम में युवक का पैर फिसल गया और एक दूसरे को बचने बचाने की कोशिश में दोनों युवक सीधे  पत्थर पर जा गिरे,सीधे सिर पर गहरी चोट लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

दोनों मृतकों की पहचान पहचान कर ली गई है,इनमें से एक की पहचान बनादाग (कटकमदाग ब्लॉक )के आशीष कुमार पासवान (उम्र 25वर्ष) और दूसरा बहेरी,ओरिया सदर के रहने वाले विशाल कुमार (उम्र 26वर्ष) के रूप में हुई है।

88b897f3 10f6 49a5 b0de a11a7186c085

घटना की जानकारी मिलते हैं स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी प्राप्त करने के बाद मृतकों की पहचान कर उनकी सूचना परिजनों को दी गई।

खबर लिखे जाने तक पुलिस ने दोनों शवों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया कर रही है ,प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

स्थानीय लोगों ने डैम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

विदित हो कि हजारीबाग में झील झरने और डैम में घूमने और नहाने के क्रम में डूबने से होने वाले हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है।अभी कुछ दिन पूर्व ही स्थानीय झील में युवक के डूबने की खबर आई थी, उसके पूर्व लोटवा डैम में आधा दर्जन छात्रों के डूब गए थे तथा हाल ही में चमोली झरना (टाइगर वाटर फॉल) में विभिन्न घटनाओं में  आधा दर्जन से अधिक लोगों के डूबने से मौत हो चुकी है।

Related News

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.