Breaking

News
अब दो Ironman झारखण्ड से,एक हज़ारीबाग़ से और दुसरे जमशेदपुर सेहज़ारीबाग़:-कुएं से मिला युवक का शव अज्ञात युवकों से झगड़े के बाद था लापताशिबू सोरेन की हालत नाजुक, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत है,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मिलने पहुंचीJSSC पर लगा 2 लाख रुपए का जुर्माना परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी को किया गया था ब्लैकलिस्टेडVlogger Babloo AI :-इन दिनों इंटरनेट और सोशल मीडिया पर यह दो चीज इंसान के जिंदगी में घूम रही है।JSSC CGL रिजल्ट पर रोक बरक़रार-कब होगी अगली सुनवाईSay No To Drugs” का लिया संकल्प, “नशे को ना, ज़िंदगी को हां” का दिया गया संदेश*14 घंटे के रेस्क्यू के बाद ,पहली बार जिंदा टाइगर पिंजड़े में कैदAxiom-4 mission: अंतरिक्ष की ऊंचाइयों में भारत की उड़ान शुभांशु शुक्ला इतिहास रचने की दहलीज परहज़ारीबाग़ में 6 बाइक सवार  ने दो लोगों पर किया वार,3 राउंड चलाया गोली
Ideal Pathology

Geological Importance of अमृतनगर hill।जगह का नाम Galvan Valley?

77 Views

The so called Galvan Valley of Hazaribagh-Photo by Animesh Kant
The so called Galvan Valley of Hazaribagh-Photo by Animesh Kant

by Md Fazal

भूगर्भीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण जगह है अमृतनगर की पहाड़ी। 

युवाओं ने अब इस जगह का नाम गलवान वैली रखा। 

हजारीबाग से बगोदर जाने के मार्ग में अमृतनगर के पास स्थित पहाड के नीचे खनन करके घाटी बना दिया गया है।  यह कश्मीर में स्थित गलवान वैली जैसा दिखाई देना लगा है। यहां पर  बरसात के दिनों काफी बारिश होने के कारण मनोरम दृश्य दिखता है।शाम के समय युवाओं यहां पर समय बिताने पहुंच रहे हैं। Heart shape जैसा दिखने के कारण हजारीबाग के युवाओं को यह जगह काफी आकर्षित कर रही है। क ई अनमोल पत्थरों के मिलने से यहां पर काफी खनन का भी काम हुआ है। साथ ही Geological activities का भी यह केंद्र बन चुका है। 

कैसे बना गलवान वैली जैसा shape ? 

यहा पर पहले लगातार खनन हुआ है। और 

अमृत नगर स्थित इस जगह पर गलवान वैली जैसी आकृति का निर्माण , गिट्टी के लिए पत्थरों को तोड़ने और खोदने की वजह से बने गढ़े में पानी के जमाव से हुआ  है। 

यहा पर काफी rock और minerals मिले हैं। यहां के पत्थरों में मुख्यता ग्रेनाइट , gneiss, amphibolite, pegmatite etc मिलते हैं।

मिनरल्स में क्वार्ट्ज, pink quartz, calcite , garnet , biotite , magnetite jaise अदभूत मिनरल्स पाए जाते हैं। यहां के garnet गोमेद नामक मिनरल की रत्न पत्थर के रूप में इस्तेमाल की वजह से बहुत चुपके से उसे निकाल कर बेचा गया है।

एक ही स्थान पर इतने सारे मिनरल्स का मिलना भूगर्भिक दृष्टिकोण से बहुत आश्चर्य की बात है । 

किंतु बहुत अधिक और लीज के अवधि से ज्यादा समय तक खनन की वजह से इस जगह को भूगर्भीय और पारस्थिकीय रूप से बहुत नुकसान हुआ है।    2008 से पहले इस जगह को लोग इसे पहरपुल कहते थे। अब गलवान वैली कहते हैं। 


The heart shape structure- Photo by Animesh Kant
The heart shape structure- Photo by Animesh Kant



इस स्थान पर जियोलॉजी के छात्रों को फील्ड वर्क कराया जाता है। जियोलॉजी के छात्र यहां आकर रॉक और minerals की जानकारी लेते हैं। यह स्थान भूगर्भीय दृष्टीकोण से काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यहां पर 20 से ज्यादा minerals मिल जाएंगे। Geological activities के लिए एक बेहतरीन जगह है गलवान वैली। 

अगर इस स्थान को अच्छे से सुरक्षित कर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए तो इस जगह के कीमती धरोहर को बचाया जा सकता है और रोजगार के नए अवसर बनाए जा सकते हैं।

खनन के नियमों के अनुसार इस खोदे हुए जगह को भरवाना चाहिए था या किसी विशेष घेराबंदी कर उसकी सुरक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं और यहां का जगह को अब गलवांन वैली नाम से you tubers द्वारा फेमस किया जा रहा है।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.