राज्य में बचीं 7.65 लाख मंईयां योजना लाभार्थी , 40,02,662 को जाने लगी अप्रैल की राशि
1250 Views
1250 Views
बचे हुए लाभार्थियों का राशि भुगतान शुरू
राज्य में बचीं 7.65 लाख मंईयां योजना लाभार्थी
40,02,662 को जाने लगी अप्रैल की राशि
हजारीबाग, रांची, धनबाद व बोकारो में सबसे अधिक लाभुकों का नहीं हो पाया था सत्यापन, सिमडेगा में सबसे कम
● आधार सीडिंग पूरी
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान में बचे अतिरिक्त 7,65,248 महिला लाभुकों के खाते में राशि भेजने का काम शनिवार से शुरू हो गया। ये वैसी महिला लाभुक हैं, जिनका आधार सीडिंग नहीं होने के कारण अप्रैल माह की राशि का भुगतान नहीं किया जा सका था।
महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कुल स्वीकृत 53.35 लाख महिला लाभुकों में से 44.70 लाख के खाते में अप्रैल माह की सम्मान राशि 13 मई से भेजना शुरू किया गया था। बचे लाभुकों की स्थिति को लेकर विभाग में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में सभी 24 जिलों की महिला लाभुकों के आधार सीडिंग डाटा की समीक्षा की गई। समीक्षा में पता चला कि सिमडेगा जिले में सबसे कम
52,35,596 कुल आधार सीडिंग डाटा में 44,70,348 अप्रैल माह तक हो चुका था भुगतान 7,65,248 बची है महिला लाभुक जिनका भुगतान होना है।
वैसे लाभुकों को अप्रैल माह की राशि नहीं भेजी गई जिनका आधार वेरिफिकेशन नहीं हो पाया था।इसमें हजारीबाग, रांची, धनबाद व बोकारो जिला में सबसे कम लाभुकों का सत्यापन हो पाया था।
12,32,934 पीएफएमएस वेलिडेशन के बाद प्राप्त आधार सीडिंग डाटा की संख्या
विभाग द्वारा जारी डाटा के अनुसार कितनी लाभुक बची थीं और कितनी को भुगतान हुआ है वह सूची निम्न है -
अप्रैल का भुगतान(भुगतान /बचे हुए लाभुक)
खूंटी 64,469 /24,598
हजारीबाग 1,95,721 /87,236
साहेबगंज 1,71,831 /15,696
रांची 3,40,063/ 83,178
गोड्डा 1,90,477/ 11,137
बोकारो 2,53,743 /77,391
कोडरमा1,31,134/ 07,771
जमशेदपुर 2,17,689 /77,298
चाईबासा 1,81,890 /06,369
धनबाद 2,88,000/ 75,416
पलामू 3,48,715/ 05,420
देवघर 1,92,919/ 55,958
लातेहार 1,27,258/03,345
चतरा 1,26,861/55,009
जामताड़ा 1,47,557 /02,530
गुमला 1,11,065 /45,939
लोहरदगा 89,593/00,683
दुमका 1,52,509/ 38,586
गढ़वा 2,27,776/ 00,389
रामगढ़ 98,696/ 32,710
पाकुड़ 1,64,476/00,142
गिरिडीह 4,38,754/ 1,19,722
सरायकेला 1,19,722/ 25737
सिमडेगा 89250 / 00,087
कुल स्वीकृत लाभुकों की संख्या 52.35 लाखः
विभागीय समीक्षा में पता चला है कि बीते 13 मई तक आधार सीडिंगलाभुकों की कुल संख्या 40.02 लाख (40,02,662 ) थी। पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के सत्यापन के बाद जून माह तक अतिरिक्त 12.33 लाख (12,32,934) लाभुकों का आधार सीडिंग पूरा गया है।
इस तरह अप्रैल माह में कुल स्वीकृत लाभुकों की संख्या 52.35 लाख (52,25,596) हो गई है। इन 52.35 लाख लाभुकों में से 44.70
(44,70,348) लाख के खाते में अभी तक अप्रैल माह की राशि भेजी गई है। आधार सीडिंग सत्यापन पूरा करने के बाद बचे अन्य 7.65 लाख लाभुकों का जिलेवार राशि भेजना शनिवार से शुरू किया गया है।