JPSC में रैंक 6 पूजा बनी हज़ारीबाग़ ज़िला topper
29 Views
29 Views
मेहनत ही सफलता की कुंजी है-पुजा कुमारी रैंक 6, झारखंड पुलिस सेवा।
by फ़ज़ल
जेपीएससी 2021 मे रैंक 6ठे स्थान पर चयनित
झारखंड सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 2021 मे चयनित होकर पुजा कुमारी ने एक गौरव पूर्ण उपलब्धि हासिल की है. जिसके लिए वे हार्दिक बधाई के पात्र हैं। जोहार हजारीबाग की उनकी महत्वपूर्ण भैट वार्ता यहां प्रस्तुत है।
JPSC Result 2022 हजारीबाग के ओकनी की आंगनबाड़ी सेविका की बेटी ने जेपीएससी की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में झारखंड भर में छठा स्थान लाया है। उनका चयन पुलिस सेवा के लिए हुआ है। उनका कहना है कि जीवन में सफलता के लिए शॉर्टकट नहीं होता है। मेहनत ही सफलता की कुंजी है
शिवपुरी की आंगनबाड़ी सेविका पुत्री पूजा ने घर पर भी रहकर मेहनत करके सफलता मिल सकती है, इसे पूजा ने प्रमाणित कर दिया।
प्रश्न 1 - जेपीएससी निकालने के बाद कैसा महसूस कर रही है?
उत्तर- बहुत अच्छा लग रहा है। विशवास नही हो रहा है मेरा टॉप लिस्ट में नाम आएगा.
प्रश्न 2 जेपीएससी मे रैंक 6 लाना कितना कठिन था?
उत्तर - मेहनत जिस तरह से कि थी उसे लगा कि रिजल्ट हो जाएगा लेकिन टापॅर लिस्ट में आ जाउंगी ये नही पता था। कभी सोचा ही नही था कि टापर लिस्ट में आ जाएगा मेरा रिजल्ट। मैने सेवा दैने के लिए झारखंड पुलिस सर्विस चुना था। यह मेरा पहला प्रयास था।
प्रश्न 2 आपने कैसे तैयारी की?
उत्तर - मैने 2019 तक तो बीएड ही कर रही थी। 2019 के बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। तैयारी में पुरे परिवार का सहयोग मिला। नोट्स बनाने, पढने के लिए परिवार नै काफी मदद किया।।
। प्रश्न 3 - अपने शिक्षा के बारे में बताये?
उत्तर - मेरी दसवी तक सकुली शिक्षा जवाहर नवोदय से हुई है। 12 वी की पढ़ाई विष्णुगढ इंटर कालेज, स्नातक अन्नदा कालेज से पीजी विनोबा भावे विश्वविद्यालय से किया है।। फिर मैने2019 मे बीएड किया।।
प्रश्न - 4 - जेपीएससी मे कौन सा सब्जेक्ट था?
उत्तर - लैंग्वेज पेपर में खोरठा था।
प्रश्न - 5 तैयारी में कितना समय लगा?
उत्तर- नवंबर मे पीटी का रिजल्ट आ गया था।
पीटी निकलने के बाद 4 से 5 महीने लगातार 5 से 8 घंटे पढाई करनी पड़ी।
परिवार के शादी समारोह आदि कार्यक्रमों को छोडना पडा। पुरा ध्यान सिर्फ इसी पर देना पडा।
प्रश्न 7-जेनरल अवरनेस की तैयारी कैसी की?
उत्तर-- इसकी तैयारी के लिए हमेशा मै जेनरल चीजो के लिए अपडेट रहती थी। साथ नेट से जनरल knowledge के काफी सारे इनपुट मिले। और तैयारी करती रही।।।
प्रश्न 8 - पीटी और मेंस के मार्क्स से लगा कि इंटरव्यू हो जाएगा?
उत्तर - जो पीटी और मेस से लगा नही। बहुत कन्फ्यूजन था। लेकिन कोचिंग वालो भरोसा दिलाया। टेस्ट सीरीज और इंटरव्यू की प्रैक्टिस से भरोसा बढा कि हो सकता है।
प्रश्न 9 इंटरव्यू मे क्या हुआ?
उत्तर - इंटरव्यू मे जाने से पहले काफी डर लगा इंटरव्यू देने के दौरान डर खत्म हो गया। अभिताभ चौधरी सर के पैनल मे इंटरव्यू हुआ था। 6- 7 मिनट तक इंटरव्यू चला।
प्रश्न 10 - युवाओं के लिए क्या सन्देश जो सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं?
उत्तर -
जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वो मेहनत करते रहे और हार नही माने। लगातार मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है।