दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में आई खराबी, वापस दिल्ली हुई रवाना
814 Views
814 Views
दिल्ली से रांची जा रही फ्लाइट लौटी वापस
दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में आई खराबी, वापस दिल्ली हुई रवाना
दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट को शाम 6:20 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था। ताजा जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में टेकऑफ के बाद संदिग्ध तकनीकी समस्या आई थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि निरीक्षण और मंजूरी के बाद विमान ने निर्धारित परिचालन जारी रखा।
हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट में भी आज आई थी खराबी
इससे पहले भी एयर इंडिया के एक विमान में आज खराबी पाई गई थी। हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट के दौरान पायलट ने इंजन में गड़बड़ी महसूस की और एयरपोर्ट से संपर्क करने के बाद इस फ्लाइट को वापस हांगकांग लौटाना पड़ा। एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 के दौरान विमान में तकनीकी गड़बड़ी होने के बाद इसे बीच रास्ते से ही वापस लौटा दिया गया। जिस विमान में खराबी आई है वह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था। इससे पहले, 12 जून को एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से रवाना हुआ और उड़ान भरने के कुछ सेकेंड के अंदर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 297 लोग मारे गए। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी इसी हादसे में मारे गए थे।