
8 वर्षीय प्रत्यक्ष ने साईकिल चलाने का नया record बनाया। 25 KM
146 Views
8 वर्षीय प्रत्यक्ष ने साईकिल चलाने का नया रिकार्ड बनाया।
By MD Fazal
हजारीबाग के नमन विधा स्कुल मे पढने वाले छात्र प्रत्यक्ष साइकिल चलाने का नया रिकार्ड बनाया है। वे दुधमटिया टाटीझरिया मे लग रहे वन और पर्यावरण मेला की जागरूकता साइकिल रैली मे 25 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पुरी की। उसने लगातार बिना रुके 4 घन्टे साइकिल चलाया। NH100 पर बिना रुके और थके प्रत्यक्ष ने साईकिल चलाया। 8 वर्षीय प्रत्यक्ष के होसेलै को देखते हुए सभी पर्यावरण प्रेमी ने उसका हौसला वर्धन किया। उसके साइकिल चलाने के जुनून को देखते हुए आसपास के लोगों ने उसकी काफी सराहना की। इतनी कम उम्र में लगातार साइकिल चलाने से सभी लोगों ने काफी तारीफ की।
प्रत्यक्ष ने आज देवागंना चौक हजारीबाग से टाटीझरिया तक लगातार साइकिल चलाकर नया रिकार्ड बनाया है। उसे
प्रोफेशनल साइकिलिंग की ट्रेनिंग मिलने से आगे चलकर cycling Competition मे काफी अच्छा कर सकते है।
प्रत्यक्ष के दादा दिनेश खंडेलवाल ने बताया कि प्रत्यक्ष साइकिल चलाने में काफी रुचि दिखाते हैं।
प्रत्यक्ष के अंदर काफी क्षमता है।
प्रत्यक्ष आसानी से लंबी दूरी तक साइकिल चला सकते हैं।
प्रत्यक्ष मे काफी ऊर्जा है जिससे वे रोज 10-12 किलोमीटर साइकिल चला सकते हैं। प्रत्यक्ष रोज प्रैक्टिस करने से वे आगे चलकर एक अच्छे साइकिलिस्ट बन सकते हैं। इसके रोज साईकिल चलाने के बाद उनके लिए भविष्य के रास्ते खुलेंगे और साइकिलिंग की दुनिया में वो और बेहतर कर पाएंगे।
