लगातार 4 साल DC नैंसी सहाय के नेतृत्व हज़ारीबाग़ की रामनवमी शांतिपूर्ण
2394 Views
2394 Views
* लगातार चार वर्षों तक रामनवमी का आयोजन कराना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ संतोषप्रद: "DC नैंसी सहाय "
रामनवमी 2025 हुआ भव्य एवं शांतिपूर्ण समापन
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग वासियों का जताया आभार
*रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर उपायुक्त ने जिलेवासियों एवं सभी पूजा समिति,अखाड़ों के सदस्यों को दिया धन्यवाद
*मीडिया ने अपनी भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया उन्हें भी दिल से आभार: डीसी
*आईजी, डीआईजी के गाइडेंस और उपायुक्त के अनुभव के कारण शांतिपूर्ण रामनवमी का समापन हुआ: एसपी
*प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट,पुलिस बल, महासमिति,शांतिमित्र सभी का योगदान उल्लेखनीय: उपायुक्त/एसपी
*लगातार चार वर्षों तक रामनवमी का आयोजन कराना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ संतोषप्रद: उपायुक्त
हजारीबाग की सुविख्यात रामनवमी 2025 का शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग के समस्त जनता को धन्यवाद दिया,उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के बेहतर कॉर्डिनेशन को सफलता का मूल मंत्र बताया।
मौके पर *जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय* ने जिलेवासियों को तहे दिल से धन्यवाद दिया है। उपायुक्त ने कहा कि 2025 की रामनवमी व्यक्तिगत रूप मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, लगातार चार रामनवमी का आयोजन कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण जिम्मेवारीयों का निर्वहन करने का दायित्व भी था। हजारीबाग वासियों ने मिसाल कायम किया है,सभी को दिल से आभार।
पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों,अन्य जिलों से आए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों,अंचलाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, कर्मियों, विद्युत विभाग, नगर निगम एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तमाम लोगों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि अथक प्रयास और पूरी तत्परता के साथ सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। मीडिया को धन्यवाद देते हुए उपायुक्त ने कहा सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सही सूचनाओ को आमजन तक पहुंचाया उनका भी सहयोग सराहनीय है।
*पुलिस अधीक्षक* ने भी ऐतिहासिक रामनवमी पर्व के सफल आयोजन पर उन्होंने कहा कि तमाम जिले वासियों के सहयोग,अनुशासन से प्रभावित हूं। सभी मीडिया कर्मी,पुलिस प्रशासन ने भी इस ऐतिहासिक पर्व को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी सभी को आभार।
उन्होंने *शांति समिति, शांति मित्र, विभिन्न अखाड़ा समिति, सद्भावना समिति, संरक्षण समिति,महासमिति* के तमाम सदस्यों और विभिन्न धर्मों के प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से यह सम्भव हो पाया है।
इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताया कि आगे भी इसी तरह जनता और मीडिया का सहयोग मिलता रहेगा।
रामनवमी के लगातार चार वर्ष
2022,2023,2024,2025
उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने लगातार चार वर्षों तक हजारीबाग की सुप्रसिद्ध रामनवमी में सेवा,समर्पण,निष्ठा और निरंतर योगदान को स्वीकार करती एक सकारात्मक और प्रशंसात्मक कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह ऐतिहासिक है।
टीम भावना,लक्ष्य के तरफ बढ़ते कदम,सकारात्मक सोच और कार्य के प्रति दृढ़संकल्प का परिणाम है कि लगातार चार सफल रामनवमी का आयोजन संपन्न हुआ है। निश्चय ही यह विरले देखा गया है।
अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण एक महत्वपूर्ण गुण है जो व्यक्तिगत और सामूहिक सफलता की नींव रखता है। यह केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक मूल्य है जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
रामनवमी की शुभकामनाएं: नैन्सी सहाय (उपायुक्त, हजारीबाग)