Breaking

News
झारखंड में पुलिस की होगी बंपर भर्ती ,झारखंड पुलिस में भरे जाएंगे 23673 रिक्त पदबंद रहेंगे 4- 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयधनकटी आंदोलन से सियासी सफर की शुरुआत करने वाले ,केंद्र में मंत्री, लोकसभा के सांसद और झारखंड के 3 बार मुख्यमंत्री बनेदेश में झारखंड बनेगा माइनिंग टूरिज्म का पहला राज्य,माइनिंग टूरिज्म सर्किटपूर्व प्रधानमंत्री के पोते को बलात्कार मामले में पाया दोषी कोर्ट ने दी उम्र कैद की सजा,लगाया 11 लाख का जुर्मानाहज़ारीबाग़ पुलिस ने इंटरनेशनल गिरोह को पकड़ा, डंकी रूट से अमेरिका ले जाने वाला गिरोहरक्षा बंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, खाते में आने लगे 2500 रुपयेशिक्षा मंत्री बाथरूम में पैर फिसलने से गिरे,,स्थिति नाजुक एयरलिफ्ट कर दिल्ली में होगा इलाजमुंबई एयरपोर्ट पर Air India का विमान फिसला, तीनों टायर फटे, लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर आया प्लेन यात्रियों की बाल-बाल बची जानभारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया
Ideal Pathology

बड़कागाँव express, इंडिया का सबसे तेज़ भागने वाला लड़का। 10.63sec

162 Views

बड़कागाँव express, इंडिया का सबसे तेज़ भागने वाला लड़का। 10.63 seconds में 100 मीटर दौड़ा


Sadanad -Barkagaon Express
Sadanad -Barkagaon Express


by फ़ज़ल

 युवा मामले व खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से हरियाणा के पंचकुला में आयोजित (3 जून से 13 जून)  प्रतियोगिता "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" में हजारीबाग के सदानंद ने गोल्ड मेडल जीता। झारखंड को पहला गोल्ड मेडल दिलाने के साथ  सदानंद देश के सबसे तेज धावक बनकर उभरे हैं।   21 साल की उम्र में सदानंद अब सबसे तेज धावक  बन गए है। 


 सदानंद हजारीबाग जिले के बड़कागांव  प्रखंड के चंदोल के रहने वाले हैं। सदानंद कुमार ने जोहार हजारीबाग के खास बातचीत में बताया कि उन्होंने दसवीं की पढ़ाई संत स्टीफेंस स्कूल हजारीबाग से की है। स्कूल के कोच प्रियरंजन और उसके बाद SAI कोलकाता मे ट्रेनिंग लिया।  राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में  सफलता हासिल किया है। सदानंद बताते हैं कि 14 साल की उम्र से ही 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ मे भाग ले रहे हैं। उन्होंने राज्य स्तर पर पहला स्वर्ण पदक 2016 मे रांची मे आयोजित इंडियन स्पीड स्टार मे जीता था। पहला खेलो इंडिया प्रतियोगिता 2017 मे  आयोजित हुई। सदानंद ने गोल्ड मेडल जीता था।  

असम में  आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स मे भी सदानंद ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में गोल्ड मेडल लाया था। फेडरेशन कप में  कुछ दिन पहले 100 मीटर फर्राटा दौड़ में कांस्य पदक मिला था। 

उसके बाद राज्य स्तर की स्टेट चैंपियंसशिप में अव्वल आते रहे हैं।  लगातार तेज धावक का खिताब जीतते रहे हैं। हरियाणा के पंचकुला मे आयोजित चौथे खेलो इंडिया मे हजारीबाग के सदानंद कुमार ने 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता है।  अंडर -21 मे सबसे तेज धावक बनकर उभरे हैं। 



Sadanand with Faiz Anwar after interview
Sadanand with Faiz Anwar after interview

 ऋतिक मल्लिक का रिकॉर्ड तोड़ा : 

धावक सदानंद कुमार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सदानंद ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में ऋतिक मल्लिक द्वारा 2019 में बनाए गए 10.65 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

 ऋतिक मल्लिक ने मंगलागिरी (2019) में 10.65 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे सदानंद ने 10.63 सेकेंड के साथ  तोड़ा है।

सदानंद का सपना  ओलिंपिक में जाना है। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे तेज धावक का रिकार्ड स्थापित करना है। 

दुनिया के सबसेवटेज धावक उसैन बोल्ट  के रिकार्ड से कुछ सेकेंड पीछे है,  उसे छूने की तमन्ना है।

edited by Murari Singh- Senior Journalist of Dainik Bhaskar

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.